शादी कराने के नाम पर गैर प्रांत के लोगों से ठगी करने का एक मामला सामने आया है। राजस्थान के एक युवक को एक व्यक्ति ने शिक्षित लड़की से शादी कराने का झांसा देकर 80 हजार रुपया ठग लिए। युवक शादी करने के लिए पिछले दिनों बाकायदा अपने रिश्तेदारों के साथ मंझनपुर आया। यहां एक गेस्ट हाउस में वह लोग रुके। यहां पर शादी कराने वाले फ्राड ने एक लड़की से उसकी जबरन शादी कराई। इसके बाद जब लड़की के विदाई का वक्त हुआ तो वह चकमा देकर भाग निकली।
विज्ञापन
शादी करने आए युवक ने उस व्यक्ति को फोन करना चाहा जो उसे यहां बुलाया था, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है। बुधवार को वह लोग पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके में उस व्यक्ति की खोजबीन कर रहे थे, जिसने शादी कराने के नाम पर 80 हजार रुपये ठगे। घटना की शिकायत फिलहाल पुलिस से नहीं की गई। संवाद