फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में युवक की मौत

Thu, 18 Jun 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
 चायल (ब्यूरो)। पिपरी के सिंहपुर गांव के एक युवक की मंगलवार की रात संदिग्धदशा में मौत हो गई। चर्चा है कि वह बहन के घर गई पत्नी को बुलाने गया था। वहीं दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा है। परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


 पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव निवासी मदनलाल कुशवाहा (30) पुत्र रामधन की पत्नी किसी बात से नाराज होकर हफ्ते भर पहले अपनी बहन के घर नारा (पुरामुफ्ती) गांव चली गई थी। मदन ने पत्नी को बहन के घर जाने से रोका भी था लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार की सुबह वह पत्नी को बुलाने गया था। मगर वह आने को तैयार नहीं हुई।  इसे लेकर दोनों के बीच तीखी तकरार हुई। इसके बाद मदन लौट आया। आधी रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां होती देख घरवाले घबरा गए।

लोगों को उसके जहरीला पदार्थ खा लेने की आशंका हुई। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे। पर, रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।  युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार सुबह घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में एसओ पिपरी प्रदीप यादव ने बताया कि फिलहाल ऐसी किसी भी घटना की उन्हें किसी ने जानकारी नहीं दी है। यदि परिवार के लोग तहरीर देते हैं कि तो घटना की तफ्तीश करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें