फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू में 11 महीने के लिए बंद हो जाएगा रेलवे फाटक

विज्ञापन
in sirathu the railway gate will close till 11 months - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कस्बे में रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। रेलवे के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से डीएम को पत्र लिखकर ग्यारह माह के लिए रूट डायवर्जन की अनुमति के लिए पत्र भेज दिया गया है। डीएम की इजाजत मिलते ही रेलवे फाटक पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। सिराथू कस्बे में जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए सेतु निगम ओवरब्रिज का निर्माण करा रहा है। 16 पिलर वाले इस ओवर ब्रिज में रेलवे को अपने हिस्से का तीन पिलर का निर्माण कराना है। रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता गिरीश चंद्र ने बताया कि उनका विभाग भी अपना काम शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए डीएम को पत्र भेजकर 11 माह के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि सुरक्षा के लिहाज से रेलवे अपने काम के दौरान यातायात बंद रखेगा। इसके लिए डीएम से अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। उधर, निर्माण के दौरान रेलवे फाटक पर दीवार बनाकर रास्ता पूरी तरह से बंद किए जाने की खबर से स्थानीय नागरिक परेशान हैं। नागरिकों का कहना है कि रेलवे को निर्माण के दौरान स्थानीय नागरिको की सहूलियत का भी ख्याल रखना चाहिए। सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि पुलिस डीएम के आदेश का पूरी तरह से पालन कराएगी। वैसे भी सयांरा ओवर ब्रिज चालू हो जाने से यातायात व्यवस्था काफी बेहतर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें