फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : संतान नहीं होने पर ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला, विवाहिता ने पहले ही जताई थी आशंका

Mon, 08 May 2023 05:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कड़ाधाम कोतवाली के जफरपुर गांव के पूर्व प्रधान गौस अहमद का कहना है उन्होंने अपनी बहन सालिया बेगम (35) की शादी करीब 15 साल पहले निजाम का पुरवा निवासी फिरोज के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद फिरोज विदेश कमाने चला गया।
विज्ञापन
सालिया बेगम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाधाम कोतवाली के निजाम का पुरवा गांव में बेरहम ससुरालियों ने एक विवाहिता को जहर देकर मार डाला। शादी के 15 साल बाद भी विवाहिता के संतान नहीं होने से ससुराली नाराज थे। मौत से पहले विवाहिता ने अपने भतीजे के व्हाट्सएप पर मैसेज देकर घटना की जानकारी दी थी। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

कड़ाधाम कोतवाली के जफरपुर गांव के पूर्व प्रधान गौस अहमद का कहना है उन्होंने अपनी बहन सालिया बेगम (35) की शादी करीब 15 साल पहले निजाम का पुरवा निवासी फिरोज के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद फिरोज विदेश कमाने चला गया। सालिया के बच्चे नहीं थे। इसकी वजह से ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे। फिरोज भी पिछले काफी दिनों से घर नहीं आ रहा था।

विज्ञापन


आरोप है कि फिरोज की साजिश से ससुराल वालों ने रविवार को उसे जबरन जहर पिला दिया। इस पर सालिया ने उसके बेटे कौसर व बहनोई रासिद को व्हाट्सएप कर घटना के बाबत जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग तत्काल निजाम का पुरवा पहुंचे। हालांकि, तब तक सालिया दम तोड़ चुकी थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। मामले में गौस की तहरीर पर पुलिस ने पति के साथ ही देवर रईश, नफीस, अनीस व महताब समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

मुंह से बोल कर टाइप किया गया था मैसेज

 

 

गौस अहमद का कहना है कि सालिया ने उसके बेटे शौकत को जो व्हाट्सएप मैसेज भेजा था, शायद उसने उसे मुंह से बोलकर टाइप किया था। मैसेज की भाषा टूटी-फूटी थी, लेकिन ससुरालियों पर जबरन जहर पिलाने का जिक्र साफ था।

 

विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी घर से भागे हुए हैं। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट पता चल सकेगा। - प्रिंस दीक्षित, थानाध्यक्ष कड़ाधाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें