फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कौशाम्बी में बदमाशों ने टूरिस्ट बस से जीरा कारोबारी के लाखों रुपयों से भरे दो बैग लूटे

Fri, 16 May 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
लूट के बाद भागते लोग।   संवाद
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के समीप हाईवे के किनारे स्थित जायसवाल ढाबा के पास बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने खड़ी टूरिस्ट बस से जीरा कारोबारी के लाखों रुपयों से भरे दो बैग लूट लिए। व्यापारी और स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने नोटों से भरा एक बैग फेंक दिया।
विज्ञापन

फेंके गए बैग से उड़े पांच-पांच सौ के नोट बटोरने के लिए राहगीर टूट पड़े। इसी बीच लुटेरे आखों से ओझल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक उनका सुराग नहीं लगा। चर्चा है कि लूटे गए बैग में एक करोड़ से अधिक के नोट थे।
वाराणसी से टूरिस्ट बस पर सवार होकर यात्री बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली जा रहे थे। इसी में गुजरात के जीरा कारोबारी भावेश भी सवार थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बस रात करीब 9:30 बजे कोखराज स्थित जायसवाल ढाबा पर रुकी तो वह अन्य यात्रियों के साथ खाना खाने के लिए नीचे उतरे।
विज्ञापन

इस बीच बस में दो युवक उनके रुपयों से भरे दो बैग लेकर नीचे उतरे। यह देख वह शोर मचाकर उनके पीछे दौड़े। मामला गड़बड़ देख कुछ स्थानीय लोगों ने भी ललकारते हुए बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने रुपयों से भरा एक बैग फेंक दिया और पहुंच से बाहर हो गए।
हाईवे पर फेंका गया बैग अचानक खुला तो पांच-पांच सौ के नोट बिखरकर उड़ने लगे। यह देख वहां जुटे लोग नोट बटोरने में लग गए। पुलिस ने लोगों को फटकार वहां से हटाया और व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस भुक्तभोगी कारोबारी भावेश को थाने ले जाकर गोपनीय तरीके से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कारोबारी ने बताया कि बैग लेकर भागने वाले तो बदमाश दो थे, हो सकता है कि रेकी कर घटना को अंजाम दिया गया हो। पुलिस का मानना है कि बदमाशों की संख्या छह से अधिक हो सकती है। फेंके गए बैग में कितने रुपये थे, कितने बचे हैं। इस बारे में कारोबारी और पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।
-
घटना की जानकारी हुई है, प्रारंभिक जांच में करीब पांच लाख रुपये लूटने की बात सामने आ रही है। कारोबारी से पूछताछ व जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें