फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में बच्चों ने मचाया धमाल

Sat, 03 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। एसपी मौर्य उच्चतर माध्यमिक स्कूल हर्रायपुर में नूतन वर्ष 2015 के स्वागत के लिए शुक्रवार को  कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने मानवश्रृंखला बनाकर नए साल का जश्न मनाया। पुराने साल को विदाई दी। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके धमाल मचाया। कालेज के चेयरमैन संदीप मौर्य ने बच्चों को नूतन वर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन


मुस्कान और अनामिका ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसमें अंजली देवी, रागिनी देवी, ममता देवी, रिया, अकांक्षा केसरवानी, मनीषा देवी, सीमा देवी, अराधना देवी, अंसू कुमारी, पुष्पांजलि सिंह, अनीता मौर्या, अभिषेक कुमार, राहुल कृष्ण, मनोज कुमार, विपिन कुमार आदि छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, संगीत और नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके नूतन वर्ष का स्वागत किया और जमकर धमाल मचाया। इसमें 200 छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नूतन वर्ष 2015 का स्वागत किया।

 इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन संदीप मौर्य ने कहा कि हर रोज एक नया सबेरा होता है। छात्र-छात्राओं को पूरानी बातों को भूलकर नए सिरे पढ़ाई आदि कार्यों को करने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों को नूतन वर्ष की बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश कुमार, दीपक सिंह, उमाकांत, रवीप्रसाद, श्यामबाबू सरोज, महरोज फात्मा, मोनी केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें