फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कौशांबी में तिरंगे के समानांतर धार्मिक झंडा ऊंचा लगाया, पुलिस ने इमाम पर दर्ज किया मुकदमा

Tue, 02 Sep 2025 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कौशांबी की संदीपनघाट कोतवाली के मूरतगंज बाजार स्थित एक मस्जिद पर राष्ट्रीय झंडा के साथ ही धार्मिक झंडा ऊंचा लगाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने धार्मिक झंडा को नीचे उतरवाकर झंडा लगाने वाले आरोपी इम्तियाज अहमद निवासी चिकवन का पूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

चैल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि यह घटना 31 अगस्त को संदीपन घाट थाना क्षेत्र में हुई थी। मूरतगंज चौकी प्रभारी, उप-निरीक्षक अजीत सिंह ने गश्त के दौरान देखा कि मूरतगंज कस्बे में एक मस्जिद की मीनार पर तिरंगे से ऊंचा इस्लामी झंडा फहराया गया था।

उन्होंने कहा कि इस कृत्य से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है। इस्लामी झंडे को तुरंत हटा दिया गया। चौकी प्रभारी की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने कौशांबी जिले के कसिया के चिकवन का पुरवा निवासी इमाम इम्तियाज अहमद के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें