सरायअकिल कोतवाली के छेकवा यमुना घाट पर बालू का अवैध खनन पकड़ा गया। सोमवार की शाम खान निरीक्षक अजीत पांडेय व सीओ सिटी ने सरायअकिल पुलिस के साथ छापेमारी कर घाट किनारे तकरीबन 25 गाड़ी अवैध खनन कर डंप की गई बालू पकड़ा।
मौके से तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी भी पकड़ी गई। छापेमारी की भनक लगते ही बालू माफिया मौके से भाग निकला। खान निरीक्षक ने पकड़े गए वाहन औऱ बालू को सीज करते हुए कोतवाली में तहरीर दी दी है।