फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में किया जा रहा बालू का अवैध खनन

विज्ञापन
Illegal sand mining being done in Yamuna river - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
यमुना नदी में किया जा रहा बालू का अवैध खनन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। चायल क्षेत्र के रसूलपुर ब्यूर घाट में यमुना नदी के अंदर से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। यहां नदी के दोनों तरफ से बालू निकाला जा रहा है। एक तरफ पनचक्की व पोकलैंड तो दूसरी तरफ नाव के जरिए से बालू निकाली जाती है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रसूलपुर ब्यूर घाट पर एक खंड का इंद्रासन मौर्या के नाम से बालू खनन का पट्टा स्वीकृत है। अदालत ने नदी के अंदर से बालू खनन में पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद इस खंड के पट्टाधारक द्वारा पानी के अंदर से बालू निकासी कराई जा रही है। सूत्रों की मानें तो दिन में पोकलैंड व रात के अंधेरे में पनचक्की लगाकर नदी के एक छोर पर बालू का भंडारण किया जाता है। वहीं दूसरी छोर पर नावों के जरिए अवैध बालू निकासी कर दिन में बिक्री जाती है। घाट में लगा धर्मकाटा भी गड़बड़ है। इसके चलते ओवरलोडिंग भी की जा रही है। मामले में एसडीएम चायल ज्योति मौर्या का कहना है कि पनचक्की द्वारा बालू निकासी करने की जानकारी नहीं है। अगर अवैध बालू खनन किया जा रहा है तो निरीक्षण कर पट्टाधारक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें