फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिया और छेकवा में पकड़ा गया बालू का अवैध खनन, एक करोड़ जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिया और छेकवा में पकड़ा गया बालू का अवैध खनन, एक करोड़ जुर्माना
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर पखवाड़े भर पहले खनन अधिकारी ने मारा था छापा
जांच रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद डीएम ने की कार्रवाई, कारोबारियों में हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। डीएम की सख्ती के बावजूद दोआबा के बालू कारोबारी मनमानी पर उतारू हैं। अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर कारोबारी बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। खनन विभाग की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दोनों घाटों के पट्टाधारकों पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना ठोंक दिया। साथ ही चेताया कि भविष्य में अवैध खनन पकड़ा गया तो पट्टा निरस्त कर दिया जाएगा। प्रशासनिक कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मंझनपुर तहसील के छेकवा स्थित यमुना घाट के एक खंड में बालू खनन के लिए गाजियाबाद निवासी अरुण कुमार ने ऋषभ हर्बल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से तथा पड़ोसी गांव दिया के एक खंड चायल तहसील के मनौरी निवासी पंकज कुमार पुत्र भगवानदास ने जय बजरंग ट्रेडर्स के नाम पट्टा आवंटित करा रखा है। ग्रामीणों ने इन खंडों पर अवैध बालू खनन की सूचना डीएम को दी थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने खान अधिकारी आरपी सिंह को दोनों घाटों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। आठ फरवरी को छापा मारने पहुंचे खान अधिकारी ने पाया छेकवा घाट पर पट्टाधारक द्वारा अपने आवंटित खंड से बाहर लगभग 76 सौ घन मीटर अवैध रूप से बालू का खनन किया गया है। इसी तरह से दिया घाट के पट्टाधारक ने भी आवंटित खंड से बाहर तकरीबन 3816 घन मीटर बालू का अवैध रूप से खनन कर लिया है। खान अधिकारी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने सोमवार को छेकवा घाट के पट्टाधारक पर करीब 57 लाख तथा दिया के पट़्टाधारक पर तकरीबन 44 लाख रुपये का जुर्माना ठोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें