फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी घाट पर बालू का अवैध खनन पकड़ा, 54 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरी घाट पर बालू का अवैध खनन पकड़ा, 54 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

12 दिन में 5445 घन मीटर बालू का हुआ अवैध खनन, पट्टाधारक से जवाब-तलब
डीएम के निर्देश पर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम व खनन अधिकारी ने किया खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर तहसील के कटरी घाट पर बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन पकड़ा गया। एसडीएम सदर राजेश चंद्रा व खनन अधिकारी के संयुक्त निरीक्षण में खुलासा होने के बाद पट्टाधारक पर करीब 54 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। साथ ही डीएम ने पट्टाधारक को नोटिस जारी कर 30 दिन के भीतर जवाब-तलब किया है। प्रशासनिक कार्रवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सदर तहसील के कटरी घाट पर बालू निकासी का पट्टा झूंसी निवासी केशरी नंदन सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह के नाम है। इस मर्तबा यमुना में बाढ़ के कारण बालू खनन का काम देरी से शुरू हुआ है। एक नवंबर से कटरी घाट में प्रारंभ हुए बालू निकासी को लेकर कुछ लोगों ने डीएम से शिकायत की। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर एसडीएम सदर राजेश चंद्रा, तहसीलदार और खनन अधिकारी आरपी सिंह के साथ 12 नवंबर को निरीक्षण करने कटरी घाट गए थे। अफसरों ने यहां नापजोख कराई तो करीब 5445 घनमीटर बालू का अवैध खनन पाया गया। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई। इसके बाद डीएम ने 20 नवंबर को पट्टाधारक पर करीब 54 लाख पांच सौ रुपये का जुर्माना ठोंक दिया। इसके साथ ही पट्टाधारक को नोटिस जारी कर 30 दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया। चेतावनी दी गई कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बड़ी कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें