फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : महेवाघाट इलाके में यमुना नदी की जलधारा चीरकर दिन-रात पोकलैंड मशीनों से किया जा रहा अवैध खनन

Wed, 04 Jun 2025 03:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

थाना क्षेत्र अंतर्गत दलेलागंज बालू घाट में यमुना नदी की जलधारा के बीच से पोकलैंड मशीनों से दिन रात अवैध खनन किया जा रहा है।  खनन को लेकर जारी शासनादेश के मुताबिक किसी भी तरह की मशीन के जरिए नदी की जलधारा से खनन पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
यमुना घाट पर हो रहा अवैध खनन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र अंतर्गत दलेलागंज बालू घाट में यमुना नदी की जलधारा के बीच से पोकलैंड मशीनों से दिन रात अवैध खनन किया जा रहा है।  खनन को लेकर जारी शासनादेश के मुताबिक किसी भी तरह की मशीन के जरिए नदी की जलधारा से खनन पर प्रतिबंध है। एनजीटी के नियमों के मुताबिक ऐसा पाए जाने पर भारी जुर्माने के साथ ही कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


इसके बावजूद महेवाघाट थाने के नजदीक दलेलागंज बालू घाट में एनजीटी की गाइडलाइन और शासनादेश का उल्लंघन करके दिन-रात नदी की जलधारा से पोकलैंड मशीन बालू का अवैध खनन कर रही हैं। बेखौफ पट्टा धारकों की मनमानी की वजह से जलीय जीव जंतुओं के जीवन और जैव विविधता केसाथ ही नदी की भौगोलिक स्थिति के लिए भारी खतरा पैदा हो चुका है। पट्टाधारकों से नियम कानून का पालन करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इस रवैए से तरह-तरह की चर्चाए गली चौराहा में आम हो चुकी हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें