फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल ब्लॉक प्रमुख की अनदेखी, डीएम से शिकायत

Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चायल ब्लॉक प्रमुख का अनादर किया जा रहा है। अनुसूचित जाति का होने की वजह से अफसर प्रमुख की सुनने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित प्रमुख ने सोमवार को डीएम से शिकायत की। आरोपी अफसरों को स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन


चायल ब्लॉक प्रमुख सोनू कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति का होना उनके लिए अभिशाप बन गया है। वर्ष 2014 में पिता की मौत के बाद पहले प्रशासन ने उनकी अनदेखी की। वायदा करने के बाद भी शस्त्र लाइसेंस और सहानुभूति में भूमि का पट्टा नहीं दिया। अब ब्लॉक के अफसर भी कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं। प्रमुख का कहना है कि ब्लॉक में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी व एक सहायक विकास अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं। वे कहते हैं कि अनुसूचित प्रमुख की बात किसी भी कीमत पर नहीं मानेंगे। प्रमुख का कहना है कि अफसरों की इस मनमानी से सरकार की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि डिप्टी सीएम के जिले के भाजपाई प्रमुख के इस आरोप ने प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें