फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के ने मांगा दहेज तो लड़की ने ठुकरा दिया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कस्बे के धमसेड़ा में एक युवती ने दहेजलोभी युवक के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। युवक सगाई के बाद दहेज में मोटी रकम के लिए दबाव बना रहा था। शनिवार को मामला चरवा कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धमसेड़ा निवासी निरंजन सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी पूजा का रिश्ता कड़ा धाम कोतवाली के तिवारी का पूरा गांव निवासी युवक के साथ तय किया था।
निरंजन का आरोप है कि सगाई की रश्म पूरी होने के बाद उसका होने वाला दामाद शादी में मोटी रकम के लिए दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि बेटी की सगाई में उसने दो लाख रुपये से अधिक की रकम खर्च की है।
अब उसकी इससे अधिक दहेज देने की क्षमता नहीं है। इससे आहत युवती ने रिश्ता तोड़ते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उसने सगाई में खर्च की गई रकम वापस दिलाने के लिए चरवा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों कोतवाली बुलाया है। इंस्पेक्टर चरवा अरविंद त्रिवेदी का कहना है शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें