फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ईद पर आना है घर... जंग ने रोका सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान-इस्राइल जंग के चलते ईरान में पढ़ाई करने गए छात्रों का ईद पर घर लौटना मुश्किल हो गया है। साल भर पहले ईरान गए छात्र जंग के बीच फंसे हुए हैं। जिसके चलते उनके घरवालों में मायूसी छाई है। परिजन रमजान के पाक महीने में बच्चों की घर वापसी और सलामती की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों खाड़ी देशों में छिड़ा युद्ध गंभीर रूप लेता जा रहा है। यातायात पूरी तरह से ठप है। विमानों की उड़ान रुकी हुई है। कस्बे के नयागंज निवासी नजर हसन ने बताया कि उनका बेटा मौलाना सैयद मेहंदी हसन रिजवी अपने बच्चों के साथ ईरान के कुम शहर में रहकर हौजा इल्मिया में पढ़ाई कर रहा है। बताया था कि वह ईद पर घर आने वाला था। लेकिन, जंग की वजह से आना मुश्किल लग रहा है।
यही स्थिति शहाब सलमान रिजवी के घर की भी है। उनके पिता शोएब सलमान रिजवी ने बताया कि ईद पर बच्चा घर आने वाला था लेकिन जंग की वजह से उड़ानें बंद हैं। जिसके चलते घरवाले परेशान हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जिले के काफी लोग खाड़ी देशों में पढ़ाई, रोजगार के लिए गए हैं। जंग ने कई घरों के चिरागों को खाड़ी देशों में रोक रखा है। इस वजह से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें