फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति बनाने लगा अप्राकृतिक संबंध, मुकदमा दर्ज

Tue, 10 Nov 2020 09:26 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
Husband used to commit misdeeds in case dowry demands were not met
विज्ञापन
प्रयागराज जनपद के धूमनगंज इलाके में रहने वाले युवक ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी के जीवन को नर्क बना दिया। विवाहिता का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध स्थापित करता था। विरोध करने पर पति व ससुराली उसके साथ मारपीट करते थे। विवाहिता की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली इलाके की एक विवाहिता का कहना था कि उसकी शादी प्रयागराज जिले के धूमनगंज कोतवाली अंर्तगत कंधईपुर निवासी राजेंद्र के साथ हुई है। शादी में उसके घरवालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज भी दिया।

इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पहले ससुराल वाले दहेज लाने का दबाव बनाकर उसके साथ मारपीट करते थे। बाद में मांग पूरी नहीं होने पर पति जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। इसकी जानकारी ससुरालियों को दी गई तो उनका उत्पीड़न और बढ़ गया।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत पीड़िता ने महिला थाने में की थी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग नहीं आए। इस मामले में सोमवार को महिला थाने की पुलिस ने पति राजेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व यौन शोषण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें