फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज हत्या के आरोपी पति और सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सैनी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित पति और सास को गिरफ्तार किया है। दोनों पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को भौतर मोड़ जीटी रोड के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। इसी अभियान के तहत पुलिस ने वर्ष 2017 के लूट के मामले में वांछित एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रभादेवी ने 25 अगस्त को सैनी थाने में तहरीर दी थी। बताया कि उनकी बेटी की शादी अप्रैल 2025 में अजुहा नगर के वार्ड नंबर एक, भौतर निवासी रोहित पुत्र रामप्रसाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

24 अगस्त को ससुरालवालों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। तहरीर के आधार पर सैनी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू की और पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रोहित और सास मंजूदेवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें