Hundred people subscribed to BJP
- फोटो : KAUSHAMBI
सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली
मंझनपुर। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने रविवार को मुख्यालय से सटे कोर्रों गांव में शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान विधायक ने गांव के करीब सौ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता अभियान में सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा केंद्र व राज्य सरकार की खुशहाल भारत को लेकर संकल्पित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत समेत अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से योजना का लाभ उठाने को कहा। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार को सर्वसमाज की चिंता है। भाजपा ने हर वर्ग के हित में महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की है। ऐसे में जो लोग पार्टी की सदस्यता लेने को रह गए हैं, वह भी सदस्यता ग्रहण कर लें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश सरोज, सेक्टर अध्यक्ष टिकेश्वर यादव, दुर्गेश चौधरी, राजकमल पाल, अनिल कुमार, अजय मौर्य, रामचंद्र पाल, राम सुचित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।