फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sun, 12 Jul 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 चायल (ब्यूरो)। इलाहाबाद में 12 दिन पहले हुई कारोबारी की हत्या से जिले के व्यापारियाें में भी आक्रोश है। शनिवार को मनौरी में व्यापारियों ने बैठक की। इसमें घटना पर गुस्सा जताया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि हफ्तेभर में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इलाहाबाद के मुंडेरा में 29 जून को बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी आकाश और उसके भाई आशीष को गोली मार दी थी। आकाश की मौत हो गई। जबकि आशीष अभी भी जीवन-मौत से जूझ रहा है। वारदात को अंदाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से जिले के व्यापारी नाराज हैं। मनौरी में शनिवार को अखिल भारतीय सर्ववैश्य एकता परिषद की बैठक हुई। इसमें व्यापारी नेता मनोज पटेल ने कहाकि घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। राधेश्याम केसरवानी ने कहाकि प्रदेश में व्यापारी वर्ग सुरक्षित नहीं है। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर प्रेमचंद्र चौधरी, हीरालाल केसरवानी, कमलेश चंद्र, प्रमोद कुमार, रतन केसरवानी, घनश्याम दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें