फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों पर मकान, कैसे हो जलनिकासी

विज्ञापन
Houses on ponds, how are drainage - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
तालाबों पर मकान, कैसे हो जलनिकासी
विज्ञापन

मंझनपुर समेत ज्यादातर नगर पंचायतों क्षेत्रों के तालाबों पर है अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मानसून की पहली जोरदार बरसात ने जिले की सभी नगर पंचायतों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़कें, गलियां आदि तालाब बन र्गइं। इससे प्रशासन को जेसीबी से कच्चा नाला बनवाकर जलनिकासी कराई गई। समस्या का यह स्थाई हल नहीं है। चंद पैसों के लालच में संबंधित विभाग जिन तालाबों पर मकान बना लिए गए हैं उन पर ध्यान नहीं देर रहा। इनमें बरसात का पानी जाता था।
मंझनपुर कस्बे के बरदहाई बाजार स्थित मुंसुफी तालाब में चमनगंज, हजरतगंज, कटरा, चक नगर सेकेंड का पानी आता था। तालाब का रकबा काफी कम हो गया है। लोगों ने जमीन को पाट कर प्लाटिंग कर दी है। इसके अलावा कर्बला के पास स्थित तालाब में बाजार व नया नगर मोहल्ले का पानी आता था। कर्बला बनाने के दौरान तालाब का अस्तित्व ही मिटा दिया गया। इसके कारण यहां पर भी जलभराव की स्थिति बन गई। हजरतगंज के एक तालाब पर भी प्लाटिंग करके उसका वजूद समाप्त कर दिया गया है। इसके कारण मुख्यालय में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। शुक्रवार की बरसात के दौरान यहां के हालात काफी दिक्कत भरे रहे। मुख्यालय के मुख्य चौराहे से लेकर बड़ी मस्जिद तक जलभराव रहा। इसके कारण लोगों को घुटने तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। दर्जन भर से ज्यादा लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया। बाद में नगर पंचायत प्रशासन ने जेसीबी से कच्चा नाला खुदवा कर बरसात केे पानी को बाहर निकालने का प्रयास किया। इससे स्थिति कुछ हद तक तो सुधरी, लेकिन मानसून को देखते हुए लोग अभी भी सहमें हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत मंझनपुर प्रशासन कस्बे के तालाबों से अतिक्रमण हटवाने में नाकाम साबित हुआ है। अब नगर पंचायत ने सदर विधायक से जल निकासी की समस्या के स्थाई हल के बाबत मदद मांगी है। ईओ सुनील कुमार का कहना है कि सदर विधायक लाल बहादुर को दिए पत्र में कहा गया है कि वह ड्रेनेज की समस्या के लिए नाला निर्माण में सहयोग करें। यह नाला किसी नदी में मिलाया जाए, तभी जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। ईओ के मुताबिक कस्बे के पानी को नदी में मिलाने के रास्ते कई गांव आते हैं। इसके कारण नगर पंचायत की तरफ से वहां काम नहीं कराया जा सकता। विधायक ने प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें