फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से पांच लाख रुपये चोरी

Sat, 16 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कस्बे के चक नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की शाम बंद मकान से बेखौफ चोरों ने पांच लाख रुपये पार कर दिए। चोरी की घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डाग स्क्वयड टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। मौका-मुआयना करने के बाद एसओ मंझनपुर को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली के चकनगर मोहल्ला निवासी तस्लीम हसन रिजवी पुत्र जफर हसनैन बालू-गिट्टी के सप्लायर हैं। इन दिनों वह कस्बे में मकान निर्माण करवा रहे हैं। बताया कि मजदूरों के  भुगतान और क्रय किए सामान के भुगतान के लिए दो दिन पहले रकम निकाली थी। बृहस्पतिवार की शाम वह मकान बंद कर बाजार चले गए। रात करीब आठ बजे दीवार फांदकर घर में घुसे बेखौफ चोरों ने कमरे की कुंडी तोड़ आलमारी में रखे पांच लाख रुपये पार कर दिए। देर रात घर लौटने पर दरवाजा खुला देख भुक्तभोगी के होश उड़ गए। चोरी की वारदात की भनक लगते ही मौके पर लोगों का मजमा लग गया।

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय, एसओ मंझनपुर डाग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद एएसपी ने एसओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। कुछ अराजकतत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें