फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हाईवे निर्माण रोकने पर होटल संचालकों और पुलिस में नोकझोंक

Wed, 13 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कोखराज हाइवे पर बवाल के बाद लगी पुलिस व लोगों की भीड़। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
कानपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट बंद कराने और हाईवे चौड़ीकरण के दौरान मंगलवार को कोखराज क्षेत्र में होटल संचालकों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। निर्माण कार्य शुरू होते ही कुछ होटल संचालकों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने एनएचएआई कर्मचारियों से गालीगलौज कर अभद्रता की और उन्हें मौके से भगा दिया, जिससे काम रुक गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक युवक ने पुलिस जीप पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, जबकि दूसरे युवक ने खुद पर शौचालय का गंदा पानी डालकर आत्महत्या की धमकी दी। पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की और अभद्रता भी की गई।
हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। बताया गया कि हाईवे क्षेत्र में बने कुछ होटलों का हिस्सा चौड़ीकरण की जद में आ रहा है, जिसको लेकर विरोध किया जा रहा था। इससे पहले भी एनएचएआई की टीम से बदसलूकी के मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस से अभद्रता और आगजनी के प्रयास के मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

कोखराज हाइवे पर बवाल के बाद लगी पुलिस व लोगों की भीड़। स्रोत: सोशल मीडिया- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें