चायल। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चायल में मंगलवार को ताइक्वांडो की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेजबान चायल के बालक-बालिकाओं ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश चौधरी ने किया।
प्रतियोगिता में चायल की दीपाली ने मंझनपुर की वैशाली को 8-3 से हराया। चायल की अंशु साहू ने चौराडीह की सुजाता को 5-4 से हराया। चायल के राहुल कुमार ने मोहम्मदपुर के मनीष को 7-2 से पराजित किया। चायल के ही साहिल यादव ने निजामपुर पुरैनी के राजू को 7-5 से और चायल की बिट्टन ने कनैली की श्वेता को 6-4 से शिकस्त दी। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया। इस प्रतियोगिता में विजई बालक-बालिकाएं इलाहाबाद में आयोजित होने वाले मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर विनोद यादव, आर पी पाल, जयशंकर, भीष्म चांद, संतोष कुमार, राजेश यादव, राजेंद्र कुमार और मो. इस्लाम आदि लोग मौजूद रहे।