फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सोनोलॉजिस्ट के भरोसे चल रहा अस्पताल, रेडियोलॉजिस्ट की मांग तेज

Fri, 06 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठे मरीज। - फाइल फोटो
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण जांच सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। फिलहाल अल्ट्रासाउंड की सुविधा सोनोलॉजिस्ट के भरोसे संचालित हो रही है, जबकि अन्य जांचों के लिए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किए जाने के बाद डॉ. विवेक केसरवानी को भी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर दिया गया, जिसके बाद यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो सकी। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 50 से 60 मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पहुंचते हैं।
लेकिन, रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण अन्य जांच सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में जल्द रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट की कमी से मेडिको-लीगल जांच प्रभावित
:: जानकारी के मुताबिक मेडिको-लीगल मामलों की जांच के लिए सप्ताह में केवल एक बार प्रयागराज से रेडियोलॉजिस्ट मेडिकल कॉलेज आते हैं। उसी दिन संबंधित मामलों की जांच और रिपोर्ट तैयार की जाती है। यदि किसी कारणवश उस दिन जांच नहीं हो पाती तो मरीजों और पुलिस को अगले दिन तक इंतजार करना पड़ता है। इससे जांच प्रक्रिया में देरी होती है और संबंधित लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
:: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच सेवाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। फिलहाल सोनोलॉजिस्ट के माध्यम से मरीजों की जांच की जा रही है, जिससे लोगों को सुविधा मिल रही है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन से मांग की गई है। संभावना है कि जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हो जाएगी। - डॉ. हरिओम कुमार सिंह, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें