फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अस्पताल अलर्ट, कोल्ड रूम तैयार

Sun, 26 Apr 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा, सरायअकिल, सिराथू और चायल सीएचसी में कोल्ड रूम तैयार कर लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और श्रमिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि लू के मद्देनजर जिला अस्पताल में 12 बेड आरक्षित किए गए हैं। कड़ा, सरायअकिल, सिराथू, चायल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में छह-छह और प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में दो-दो बेड रिजर्व किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव तक मजबूत करने के लिए सभी आशा कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों को 25-25 ओआरएस के पैकेट दिए गए हैं।

लू को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में कोल्ड रूम तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही वार्डों में कूलर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। यदि किसी व्यक्ति में चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं या एंबुलेंस सेवा (108) की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. हरिओम कुमार सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

वर्जन
जिला अस्पताल के डॉ. सौरभ मिश्रा ने बताया कि गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं। दोपहर में बाहर निकलने से बचें।
क्या करें

- पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पिएं
- हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें



- घर और कार्यस्थल पर ठंडक व छांव की व्यवस्था रखें

- धूप में निकलते समय सिर ढकें, छाता या गमछा इस्तेमाल करें



- बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें

क्या न करें

- दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक बाहर न निकलें



- बासी और अत्यधिक तेल के उपयोग वाले भोजन का सेवन न करें

- शराब, चाय-कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक का अधिक सेवन न करें



- बंद और गर्म स्थानों पर लंबे समय तक न रहें

- तेज धूप में अधिक शारीरिक श्रम करने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें