फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वीर बाल दिवस पर बच्चों के साहस और प्रतिभा का सम्मान

Sat, 27 Dec 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।  स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उदयन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर बच्चों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि वीर बाल दिवस साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करने का दिन है। गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय है और यह संदेश देता है कि वीरता उम्र की मोहताज नहीं होती।
राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि यह कार्यक्रम अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम को समर्पित है। सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने कहा कि साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान मानवता और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें