फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रंग-बिरंगी झालरों से जगमग होंगे घर-आंगन, बाजारों में बढ़ी रौनक

Wed, 04 Nov 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
आकर्षक झालरों से सजी दुकान संवाद
विज्ञापन
दिवाली का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों, दुकानों और मंदिरों को रोशनी से सजाने के लिए रंग-बिरंगी झालरों की खरीद तेज हो गई है। बाजार में इस बार एलईडी, पिक्सल, पर्दा लाइट और फूलों वाली झालरों की नई-नई डिजाइन ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

पटाखे वाली झालर और पिक्सल लाइट की विशेष मांग है। बाजार में 100 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की झालरें उपलब्ध हैं। लोग घरों के मुख्य द्वार, छत, बालकनी और मंदिरों को सजाने के लिए लोग अलग-अलग तरह की रोशनी वाली झालरें खरीद रहे हैं।
-

कम बिजली खर्च वाली झालरों की मांग
इलेक्ट्रिक झालर विक्रेता वसीम ने बताया कि एलईडी, पर्दा लाइट, स्टार लाइट, बहुरंगी और पत्तियों वाली झालरों की मांग अधिक है। बाजार में 50 से एक हजार रुपये तक की इलेक्ट्रिक झालरें उपलब्ध हैं। दुकानदार दीपक ने बताया कि सोलर और सेंसर वाली झालरें भी ग्राहकों को पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन


फूलों की झालर मांग रहे ग्राहक
सजावटी झालरों के कारोबारी कुशल गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर से विशेष झालरें मंगाई गई हैं। इनमें विस्टेरिया, रोज पैटल, गेंदा, पत्तियों और लटकते मनी प्लांट की डिजाइन वाली झालरें शामिल हैं। इनकी कीमत 100 से पांच हजार रुपये तक है। पिछले साल की तुलना में इस बार डिजाइनदार और टिकाऊ झालरों की मांग बढ़ी है।




इस बार दीप पर्व पर रंग-बिरंगी और आकर्षक झालरों की कई नई डिजाइन बाजार में आई हैं। ग्राहक पटाखे वाली, पिक्सल और पर्दा लाइट अधिक पसंद कर रहे हैं। कम बिजली खर्च करने वाली झालरों की मांग भी बढ़ी है।
- वीरेंद्र कुमार मौर्य , दुकानदार



लोग अब ऐसी सजावटी झालरें खरीदना पसंद कर रहे हैं, जो देखने में सुंदर होने के साथ टिकाऊ भी हों। फूलों वाली झालरों और नई डिजाइन की लाइटों से घरों के मुख्य द्वार, छत और आंगन सजाने का चलन बढ़ा है।
विज्ञापन

आशीष गौड़, दुकानदार

आकर्षक झालरों से सजी दुकान संवाद

आकर्षक झालरों से सजी दुकान संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें