फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में तीसरे दिन भी रही होली की धूम

Fri, 25 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंझनपुर में निकला जुलूस, कड़ा में हुआ हुड़दंग
विज्ञापन
दोआबा में होली का हुड़दंग तीसरे दिन भी जारी रहा। होली के जशभन में डूबे युवाओं ने मंझनपुर में जुलूस निकालकर सद्भाव का संदेश दिया। वहीं कड़ा में होली मिलन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने ढोल ताशे की धुन पर जमकर हुड़दंग किया। बृहस्पतिवार की रात थाम्भा अलावलपुर के प्रधान ने होली मिलन समारोह का आयोजन कराया। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर व इलाहाबाद से आए कलाकारों ने होली गीत से खूब समां बांधा।
विज्ञापन

दोआबा में होली के रंगों की बौछार तीसरे दिन भी रही। शुक्रवार को भी मंझनपुर की गलियों में रंगों का दौर चला। कस्बे के युवाओं ने अंजहाई बाजार स्थित रामलीला मैदान से होली का जुलूस निकाला। जुलूस कस्बे की गलियों से होते हुए मंझनपुर चौराहे तक आया। इस दौरान जुलूस पर कस्बे के लोगों ने अपने-अपने घरों के सामने जमकर रंगों की बौछार की। इसी तरह शीतलाधाम कड़ा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन प्रधान प्रतिनिधि चेतन पंडा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने ढोल-ताशे की धुन पर जमकर हुड़दंग किया। कार्यक्रम में पंडा समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ जनार्दन पंडा, भुक्खड़ पंडा, राधेश्याम, गद्दी लाल पंडा, विनय मोदनवाल आदि का सहयोग सराहनीय रहा। इसी तरह सदर ब्लॉक के थाम्भा अलावलपुर ग्राम प्रधान ने होली मिलन समारोह का आयोजन कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर ब्लॉक प्रमुख हरीमोहन यादव उपस्थित रहे। इस दौरान सुमित्रा नंदी वाराणसी, सरोज सरगम मिर्जापुर, त्रिभुवन नाथ यादव और हफीज चंचल इलाहाबाद की टीम के कलाकारों ने फाग गीतों से समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन रोशन लाल यादव ने किया। इस मौके पर आफाक अहमद, हरीलाल, समर बहादुर, मो. हुसैन, ख्वाजा हसन, चांद बाबू आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।



सराय अकिल में तीसरे दिन हुई कपड़ा फाड़ होली
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर पंचायत सराय अकिल में होली पर्व पूरे सप्ताह भर मनाया जाता है। कस्बे की साप्ताहिक होली में तीसरे दिन कपड़ा फाड़ होली का आयोजन हुआ। इस दौरान चावल मंडी, चंद्रशेखर पार्क, फकीराबाद और करन चौराहा पर युवाओं ने जमकर हुड़दंग किया। युवाओं ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया। इसके बाद कपड़े फाड़कर होली का जशभन मनाया। दोपहर दो बजे के बाद हुड़दंग समाप्त होने पर कस्बाइयों ने एक-दूसरे के घर जाकर अबीर-गुलाल से होली खेली और पकवानों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें