करारी में इंटर हाउस हाकी प्रतियोगिता
मंझनपुर (ब्यूरो। रिजवी स्कूल करारी में इंटर स्कूल हाकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को बालक वर्ग में टैगौर हाउस और शिवाजी हाउस एवं बालिका वर्ग में अशोका एवं रमन हाउस ने जीत दर्ज की। प्रधानाचार्या लुबना फातिमा रिजवी ने जीतने वाली टीमों को पुरस्कार दिया।
रिजवी कालेज करारी में इंटर हाउस हाकी प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को बालक और बालिका वर्ग के दो-दो मैच खेले गए। बालक वर्ग के पहले मैच में टैगोर हाउस ने अशोका हाउस को 5-1 से हराया। वहीं दूसरे मैच में शिवाजी हाउस ने 6-1 से रमन हाउस को हराकर खिताब जीता। इसी तरह बालिका वर्ग के पहले मैच में अशोका हाउस ने टैगोरा हाउस को 3-0 और दूसरे मैच में रमन हाउस ने शिवाजी हाउस को 1-0 के अंतर से हराकर बाजी जीती। प्रधानाचार्या लुबना फातिमा रिजवी ने जीत दर्ज करने वाली टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।