मंझनपुर में बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन करते विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता-संवाद
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को विहिप, बजरंगदल, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका।
शुक्रवार को धर्म यात्रा प्रमुख काशी प्रांत अजय पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता डायट मैदान में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने तख्ती व बैनर लेकर बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश रैली निकाली। चौराहा पहुंचने पर विहिप के जिला अध्यक्ष नीलमणि ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास के साथ हुई जघन्य हिंसक घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बांग्लादेश की सरकार को गंभीरता से लेनी चाहिए।
इस मौके पर विहिप के जिला संगठन मंत्री प्रेम नारायण, जिला उपाध्यक्ष राम अभिलाष, उमेश केसरवानी, जिलामंत्री राजेंद्र पॉल, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू, विवेक जायसवाल, गोरक्षा प्रमुख रूपेंद्र, किन्नर समाज महामंडलेश्वर साध्वी मुस्कान, मातृ शक्ति प्रमुख राधा देवी आदि मौजूद रहे।