मंझनपुर। कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव से तस्करों ने प्रतिबंधित मवेशी चोरी कर वध कर डाला। घटना की जानकारी पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय अवशेष बुलडोजर से गड्ढे में दफन करा दिया। इसकी जानकारी होने पर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ता पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है।
कोखराज कोतवाली के रसूलपुर काजी निवासी चंदर गौतम ने खेत की जोताई के लिए मवेशी पाल रखा था। रविवार को मवेशी चोरी कर तस्करों ने वध कर दिया। गांव के बाहर मवेशी के अवशेष मिले। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन बुलडोजर बुलाकर अवशेष को दफन करवा दिया। इसकी जानकारी होने पर हिंदू संगठन के लोग पुलिस ऑफिस पहुंचे ओर हंगामा करने लगे।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला ने कहा कि पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय अवशेष को दफन कराने में जुटी थी। पुलिसकर्मियों की इस करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। पुलिस वालों से पूछा कि क्या इन गोवंशों का दफनाने से पूर्व पोस्टमार्टम कराया गया है तो वह बगली झांकने लगे।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान रजत पांडेय, शिखर मिश्रा, अनुज चौधरी, आनंद सिंह, दीपक मौर्य, शिवम पांडेय, सर्वेश पटेल, अनुज पांडेय, वाल्मीकि , मिथलेश , पिंटू कश्यप, पंकज पटेल, शाहिद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।