फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। सैनी कोतवाली के केसरिया गांव में मंगलवार की सुबह बिजली का हाईंटेंशन तार अचानक टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

केसरिया निवासी अमर सिंह का दस वर्षीय बेटा नितेश उर्फ निक्कू सोनकर मंगलवार की सुबह गांव के बाहर स्थित बाग में अपने दोस्त के साथ गया था। रास्ते में अचानक हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिर गया। नितेश तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया। हादसा देख उसके साथ रहा दोस्त भाग कर परिजनों को खबर दी। जानकारी मिलते ही नितेश के परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद सूचना पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आननफानन नितेश को चिकित्सकों के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के पीछे ग्रामीण बिजली विभाग को जिम्मेदार मान रहे हैं। इसे लेकर परिजनों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें