फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हाई अलर्ट बनारस ने टिकरा को नौ रन से हराया

Thu, 25 Dec 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शॉट लगाते वाराणसी के ​खिलाड़ी करन तिवारी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
स्व. राधेश्याम एवं कुंवर साहित्य सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को वाराणसी की हाई अलर्ट बनारस व टिकरा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मैच में टिकरा को हाई अलर्ट बनारस की टीम ने नौ रन से हरा दिया। टीम के करन तिवारी को हैट्रिक विकेट चटकाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर टिकरा की टीम ने बनारस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बल्लेबाजी करते हुए बनारस की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिकरा की पूरी टीम 15.3 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार हाई अलर्ट बनारस ने नौ रन से मुकाबला जीत लिया।
बनारस के करन तिवारी ने हैट्रिक लेने के साथ कुल चार विकेट चटकाए और बल्लेबाजी में आठ गेंद में 16 रन का योगदान दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक टीम में शामिल कंचन सिंह ने करन को चार हजार रुपये का नकद इनाम व चांदी के सिक्के के साथ मैन ऑफ द मैच की ट्राफी दी।
विज्ञापन

वहीं, बनारस टीम के कोच पप्पू पांडेय ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर शिवबाबू, काका सिंह, मिंटू सिंह, अभिमन्यु सिंह, सुभाष चौरसिया समेत अन्य क्षेत्रीय खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें