Health workers protest against the black band
- फोटो : KAUSHAMBI
पेंशन बहाली व समेत 18 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि 27 फरवरी तक आंदोलन जारी रहेगा।
शनिवार को जिला अस्पताल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मोतीलाल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली समेत राज्य कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सरकार के समक्ष विचाराधीन है, मगर अभी तक उस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी संवर्गों का पुनर्गठन तो कर दिया है लेकिन, एलटीसी की सुविधा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार लागू नहीं कर रही है।
तकनीकी व शैक्षिक योग्यता एक समान रखने वाले कर्मचारियों को एक समान वेतन और भत्ते नहीं दिए जा रहे हैं। इस मौके पर अनिल कुमार यादव, प्रवीण कुमार चंदेल, चंद्र कुमार, पूनम देवी, अंजू श्रीवास्तव, पूजा सिंह, तरुणा सिंह ,विमला देवी, शोभा सिंह, प्रतिमा, अंजुलता आदि मौजूद रहीं। इधर, चायल इलाके के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व न्यू पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पतालों में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया है।
कहा कि उनकी मांगें समय रहते पूरी नहीं कि जाती हैं तो जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मी 27 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। संगठन के सदस्य रमेश सिंह ने बताया कि परिवहन सेवाओं का लाभ व विशेष अवकाश की मांग सरकार पूरा नहीं कर रही है। कर्मचारियों से उनकी क्षमता से अधिक काम लिया जा रहा है।