भरवारी स्थित निजी गेस्ट हाउस पूर्व सैनिक कल्याण समिति की मासिक बैठक की ग्रुप फोटो। स्रोत: स्व
पूर्व सैनिक कल्याण समिति की मासिक बैठक में रविवार को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सैन्य हितों पर चर्चा की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ने कहाकि हम सभी देश के रिजर्व सैनिक हैं। जब देश को जरूरत होगी, हम सब हमेशा तैयार हैं।
नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों की उपस्थिति सराहनीय रही। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया ने की। उन्होंने कहा कि सभी पूर्व सैनिकों को सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियां बेहद संवेदनशील हैं। इसलिए हर पूर्व सैनिक को देश सेवा के लिए हमेशा तैयार और संकल्पित रहना चाहिए।
संस्थापक शारदा प्रसाद वर्मा ने ईसीएचएस और पेंशन से जुड़े सैनिक कल्याण विषयों पर जानकारी दी। बैठक में जिला सचिव इशरार अहमद, उपजिला सचिव अर्जुन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रामचरन पाल, वरिष्ठ पूर्व सैनिक सूबेदार जयनारायण मिश्रा, राजमन पाल, अनिल तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए। अंत में भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ बैठक का समापन हुआ।