फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री की शिकायत के बाद बदले गए थानेदार

Mon, 19 Jun 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
 स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह की शिकायत के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मची है। अवैध खनन में लिप्त दरोगा राजीव नारायण सिंह को लाइन हाजिर करने के बाद एसपी ने रविवार को कई थानों के प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। साथ ही मंझनपुर कोतवाल को हटाकर क्राइम ब्रांच में भेज दिया।
विज्ञापन


  बालू कारोबार में पुलिस की संलिप्तता का भांडा फोड़ होने के बाद थाने के पुलिस कर्मी अधिकारियों की निगाह में आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को आईजी रमित शर्मा से पिपरी के मकदूमपुर चौकी में तैनात रहे दरोगा राजीव नारायण सिंह की शिकायत की थी।

आरोप लगाया था कि बालू के अवैध कारोबार में दरोगा की भूमिका संदिग्ध है। आईजी के निर्देश पर एसपी ने शनिवार की शाम ही दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था। रविवार को कड़े कदम उठाते हुए एसपी ने पिपरी इंस्पेक्टर विपिन त्रिवेदी को पूरामुफ्ती थाने की कमान सौंपी। पूरामुफ्ती एसओ रहे अर्जुन सिंह को पिपरी का एसओ बनाया। मंझनपुर कोतवाल रहे दिनेश यादव को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। अब मंझनपुर कोतवाली की कमान उमाशंकर यादव संभालेंगे। कोखराज में एसआई उपनिरीक्षक की तैनाती की गई है। एसपी की इस कार्रवाई से खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें