मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की। इस दौरान मरीजों की संख्या तो ठीक-ठाक रही, लेकिन कई केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेवां में करीब डेढ़ दर्जन मरीज पहुंचे, जिनमें एलर्जी और मौसमी बुखार के मरीज अधिक रहे। यहां वाटर कूलर छह महीने से खराब है, जिसकी वजह से अस्पताल में आने वाले मरीजों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। इसके साथ अस्पताल में लगे पंखे भी बंद नजर आए हैं।
वहीं, अजुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 मरीजों का इलाज हुआ, यहां भी करीब चार महीने से हैंडपंप खराब पड़ा है। साथ ही परिसर के चारों तरफ गंदगी नजर आई।
सुजातपुर पीएचसी में भी मेले के दौरान 18 मरीज पहुंचे, लेकिन अस्पताल के बाहर गंदगी का अंबार दिखा, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
चंदीपुर पीएचसी में डॉक्टर ही नदारद रहे जबकि उनकी जगह पर फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करते नजर आए। चमरूपुर में पैथाेलॉजी स्टाफ न होने की वजह से लोगों को निजी लैब में जांच के लिए जाना पड़ा।
वाटर कूलर के पास गंदगी से संक्रमण का खतरा
मंझनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर के पास काई लगी होने से गंदगी फैल गई है। यहां से उठने वाली दुर्गंध के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण अस्पताल आने वाले पीने के पानी से वंचित रह जाते हैं। इससे संक्रमण फैलने और बीमार होने की आशंका बनी रहती है।
कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की जानकारी मिली है। सभी संबंधित स्थानों पर खराब वाटर कूलरों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिन केंद्रों पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है, वहां के चिकित्सा प्रभारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। - डॉ. संजय कुमार, सीएमओ

मंझनपुर पीएचसी में वाटर कूलर के पास पसरी गंदगी। संवाद
मंझनपुर पीएचसी में वाटर कूलर के पास पसरी गंदगी। संवाद