फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 लाख का बिल आने पर उड़े होश

Thu, 06 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
 जिला अस्पताल के आवास में दूसरे विभागों के कर्मचारी रहते हैं। इनमें संविदा कर्मी भी हैं। आवास का आवंटन नहीं हुआ है। कर्मी अवैध तरीके से इन आवासों में रहते हैं। हाल ही में बिजली विभाग ने 72 लाख रुपये का बिल सीएमएस को भेजा। बिल मिलते ही सीएमएस का माथा ठनक गया। प्रकरण की जानकारी डीएम को दी। डीएम ने आवासों में रहने वाले कर्मचारियों का सत्यापन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


    जिला अस्पताल के आवासों में बड़ी संख्या में बाहरी लोग रह रहे हैं। जिला अस्पताल के आवास में वही कर्मी रह सकते हैं, जिनको आवास का आवंटन हुआ है, लेकिन आवास का आवंटन कराने वालों की जगह, यहां दूसरे लोग रह रहे हैं। कई लोगों ने अपने रिश्तेदारों को आवास दे दिया है। इनके अलावा दूसरे विभागों के भी कर्मी अवैध तरीके से यहां रह रहे हैं। अभी तक इस पर्दा पड़ा था। अधिकारी भी खामोश थे। हाल ही में बिजली विभाग ने 72 लाख 23 हजार का बिल सीएमएस को थमाया तो उनके होश उड़ गए। इतनी मोटी रकम कैसे जमा होगी, इस संबंध में उन्होंने लिपिकों से बातचीत की तो उन्होंने भी हाथ खड़े कर लिए।

इसके बाद पता चला कि आवासों में बाहरी लोग रहे हैं। सीएमएस ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवासों का सत्यापन शुरू करा दिया है। इसके लिए तीन अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह जांच कर यह बताएं कि कितने लोगों को आवास का आवंटन हुआ है और कितने लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। डीएम की इस कार्रवाई से जिला अस्पताल में रहने वाले लोगों के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन


किराए पर रहते हैं कर्मचारी
जिला अस्पताल के कई कर्मचारी किराए पर रहते हैं। सरकारी आवास पर दूसरों का कब्जा होने से यह किराया देने को मजबूर हैं। इसकी कई बार कर्मियों ने शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब डीएम ने सत्यापन शुरू कराया तो बिना आवंटन रह रहे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें