फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में डेंगू ने दस्तक दे दी है। करारी के पारा हसनपुर गांव का एक युवक इसकी चपेट में आ गया है। उसे गंभीर हालत में इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

   पारा हसनपुर निवासी मो. आसिफ (19) मोइनउद्दीन चार सितंबर से बुखार से पीड़ित था। उसका लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। वह दिन ब दिन कमजोर होता जा रहा था। गुरुवार सुबह एक पैथोलॉजी में उसने जांच करवाई तो पता चला कि उसकी प्लेटलेट्स घटकर 28 हजार हो गई है। इसके बाद डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि कर दी। आसिफ को इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसिफ के पिता ने बताया कि मोइन की हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें