फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से जुड़वा बच्चों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

Mon, 15 May 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
नगर पंचायत भरवारी में डायरिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गंदा पानी घरों में आपूर्ति होने से यह बीमारी घर-घर दस्तक दे चुकी है। डायरिया की चपेट में आने से वार्ड नंबर तीन के दो जुड़वा भाई बीमार हो गए। इलाहाबाद में रविवार रात उनमें से एक ने दम तोड़ दिया जबकि एक का इलाज चल रहा है। डायरिया से भरवारी के 18 लोग बीमार हैं। इनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बीमारों में सपा के जिला महासचिव की मां भी शामिल हैं। इससे कस्बे में देर रात आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


 नगर पंचायत भरवारी के वार्ड नंबर तीन और वार्ड नंबर 12 में डायरिया बीमारी ने घर-घर पांव पसार दिया है। इसकी चपेट में आने से मजदूरी करने वाले आफाक के जुड़वा बेटे अमान (3) और रेहान बीमार हो गए। इनके अलावा शबा बेगम, सना, सपा के जिला महासचिव गुलाम हुसैन की मां निशां, अतीक अहमद, बंटा, मुबीर समेत 18 लोग बीमार हो गए। हालत खराब होने पर आफाक ने अपने जुड़वा बेटे अमान और रेहान को इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां रविवार रात इलाज के दौरान अमान की मौत हो गई जबकि रेहान जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। अमान के मौत  की खबर भरवारी के नागरिकों को रविवार देर रात पता चला तो लोग आक्रोशित हो उठे। वार्ड नंबर तीन और 12 में दूषित पेयजल की आपूर्ति होने का मुद्दा उठाकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद पता चला कि मुहल्ले के तमाम लोग बीमार हैं। भरवारी के डॉ. ओपी गुप्ता और डॉ. प्रवीण के यहां भी मरीजों के भर्ती होने की जानकारी मिलने पर लोगों ने नगर प्रशासन पर तमाम तरह का आरोप भी लगाए। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति न सुधरी तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उल्लेखनीय है कि भरवारी कस्बे में हर साल मौतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें