फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर लाश, सिर धड़ से अलग: निर्माणाधीन मकान में मिला खून से लथपथ शव; भाई के लिए दवा लेने निकला था शकील

Tue, 25 Aug 2026 03:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कौशाम्बी में एक निर्माणाधीन मकान में सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कौशाम्बी में खौफनाक वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंझनपुर थाना क्षेत्र में राम वन गमन मार्ग के पास एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने वीडियो बयान जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी। निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर पड़े शव का सिर धड़ से अलग था। सिर चारपाई से करीब तीन फीट दूर सिरहाने की तरफ पड़ा मिला। पुलिस को चारपाई के नीचे मृतक की चप्पल के अलावा एक अन्य पुरुष की चप्पल मिली। साथ ही, महिला की टूटी चूड़ी और गुलाबी रंग का छींटदार दुपट्टा भी बरामद हुआ।

जांच में मिले अहम साक्ष्य
घटनास्थल से बरामद इन सामान ने पुलिस जांच को नया मोड़ दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मौके पर मृतक के अलावा कौन-कौन मौजूद था। बरामद चप्पल, चूड़ी और दुपट्टे को जांच के महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस इन सभी बिंदुओं को जोड़कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


खोजी कुत्ता लियो ने तलाशे सुराग
घटना की सुरागकशी के लिए फील्ड यूनिट की टीम खोजी कुत्ता लियो के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए और लियो की मदद से आसपास के इलाके में सुराग तलाशे। लियो घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर बस्ती की ओर जाने वाली पगडंडी पर पहुंचा। रास्ते में खड़ी एक बाइक को सूंघने के बाद वह वापस घटनास्थल पर लौट आया। पुलिस अब बाइक समेत आसपास मौजूद अन्य वाहनों और लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। लियो के बाइक तक पहुंचने को भी जांच की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

विज्ञापन

घटनास्थल से मिले सामान ने बढ़ाया रहस्य
निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर पड़े शव का सिर धड़ से अलग था। सिर चारपाई से करीब तीन फीट दूर सिरहाने की तरफ पड़ा मिला। पुलिस को चारपाई के नीचे मृतक की चप्पल के अलावा एक अन्य पुरुष की चप्पल, महिला की टूटी चूड़ी और गुलाबी रंग का छींटदार दुपट्टा भी मिला है। घटनास्थल से मिले इन सामानों ने पुलिस की जांच को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मौके पर मृतक के अलावा कौन-कौन मौजूद था। बरामद चप्पल, चूड़ी और दुपट्टे को जांच के अहम साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस इन सभी बिंदुओं को जोड़कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

खोजी कुत्ता लियो ने भी खंगाला घटनास्थल, बाइक तक पहुंचकर लौटा
घटना की सुरागकशी के लिए फील्ड यूनिट की टीम खोजी कुत्ता लियो के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए और लियो की मदद से आसपास के इलाके में सुराग तलाशे। घटनास्थल से लियो करीब 500 मीटर दूर दाहिनी तरफ बस्ती की ओर जाने वाली पगडंडी पर पहुंचा। रास्ते में खड़ी एक बाइक को सूंघने के बाद वह दोबारा घटनास्थल पर लौट आया। पुलिस अब बाइक समेत आसपास मौजूद अन्य वाहनों और लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। लियो के बाइक तक पहुंचने को भी जांच की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें