फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : ट्रक की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, ड्यूटी से घर जाते समय हुआ हादसा

Sat, 26 Aug 2023 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के पूरे रानी किठांवा गांव निवासी बलवीर सिंह यादव पुत्र जगदीश प्रसाद यादव 2011  में पुलिस में भर्ती हुए थे। पिछले 10 वर्षों से वह सिराथू क्षेत्र में तैनात थे। इन दिनों वह पइंसा थाना अंतर्गत 112 पर हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
बलवीर सिंह यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ा सैनी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बस अड्डे के पास हाईवे पर ट्रक की टक्कर से घायल एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में भी कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के पूरे रानी किठांवा गांव निवासी बलवीर सिंह यादव पुत्र जगदीश प्रसाद यादव 2011  में पुलिस में भर्ती हुए थे। पिछले 10 वर्षों से वह सिराथू क्षेत्र में तैनात थे। इन दिनों वह पइंसा थाना अंतर्गत 112 पर हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की शाम वह ड्यूटी कर सैनी स्थित अपने आवास जा रहे थे। तभी सैनी बस स्टॉप के समीप नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

बाइक में टक्कर लगने से बलवीर सिंह छिटक कर ट्रक की पहिया के नीचे आ गए, जिससे कुचलकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची सैनी पुलिस ने आनन फानन घायल बलबीर सिंह को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्रयागराज के एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना होने पर परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें