फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के चाचा ने बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ते के चाचा ने बच्ची से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

चरवा इलाके के एक गांव में रविवार सुबह हुई घटना, आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह रिश्ते में चाचा लगने वाले एक हैवान ने पांच वर्षीय एक बच्ची को अपने घर में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे मासूम की हालत काफी गंभीर हो गई है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी चाचा घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

चरवा के एक गांव का एक युवक रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश में रहता है। लॉकडाउन के कारण वह परदेश में ही फंसा हुआ है। यहां गांव में उसकी पत्नी, एक बेटा और पांच वर्षीय बेटी घर पर बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते हैं। रविवार सुबह युवक के एक पारिवारिक भाई ने उसकी पांच वर्षीय बेटी को दुकान से बीड़ी-माचिस मंगवाने के बहाने से अपने घर के अंदर बुलाया। उसके बाद दरवाजा अंदर से बंद कर दरिंदे चाचा ने बच्ची के साथ हैवानियत की। इसके बाद दरिंदा चाचा मौके से फरार हो गया। दर्द से बेहाल मासूम की चीखें सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी स्थिति देख सभी के होश उड़ गए। बच्ची को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे, यहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित चाचा की तलाश शुरू कर दी है। मासूम के साथ दरिंदगी से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें