hathraskand: SKP workers demonstrated and raised cbi probe in gangrape kand
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। हाथरस कांड में प्रशासनिक लीपापोती को लेकर शनिवार को समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिराथू तहसील में राज्यपाल के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केशरवानी की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में हाथरस कांड की सीबीआई जांच कराने, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कराने, हाथरस के जिलाधिकारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की। वहीं, ऐसे मामलों में सरकार से दुराचारियों को फांसी दिए जाने वाले कानून बनाने, अपराधियों को जातीय संरक्षण नहीं देने एवं पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग भई की गई।
34 विद्यार्थियों ने छोड़ दी कंपार्टमेंट परीक्षा
मंझनपुर। ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में शनिवार को कोविड नियमों के बीच हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा कराई गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में पंजीकृत 414 विद्यार्थियों के सापेक्ष 380 ने ही परीक्षा दी। 34 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
कॉलेज के प्रिंसिपल एवं परीक्षा प्रभारी चुन्नीलाल ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 258 छात्रों की परीक्षा कराई गई। इनमें से 25 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकृत 156 में से 147 छात्र ही उपस्थित हुए।