14 वीं आबिश एवं शाकिब रिजवी स्मारक ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। रोमांचक मुकाबले में हरियाणा ने लखनऊ को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह पक्की कर ली।
डॉ. एएच रिजवी कॉलेज करारी में क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में सात विकेट पर 230 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें जसमीत नैन ने 74, अंकित कुमार 60, रोहित कुमार व मयंक शांडिल्य ने 23 -23 रन का योगदान किया। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के मुफीस गाजी, अभिषेक कौशल ने दो-दो विकेट, जीशान अंसारी और मनीष शर्मा एक-एक विकेट हासिल किए। जवाब में लखनऊ की टीम 39.5 ओवर में 227 रन पर ढेर हो गई। टीम की तरफ से अक्षदीप नाथ ने 75, जीशान अंसारी ने 34, विनायक निगम ने 26 व करन सिंह ने 24 रन बनाए। हरियाणा के गेंदबाज संदर्भ सूद ने तीन विकेट, ओमकार नामदेव ने दो, कबीर विश्नोई व जय शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। मैच के बाद यूपीसीए के डायरेक्टर व ज्वाइंट सेक्रेटरी रियासत अली ने जसमीत नैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में अंकित तिवारी व ताहिर अब्बास ने अंपायरिंग की। मो. कासिम और प्रीतेश सोनकर स्कोरर रहे। कमेंटेटर की भूमिका में अनवर सिद्दीकी रहे।