फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kaushambi : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, चार के खिलाफ केस

Sat, 28 Jan 2023 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सैनी कोतवाली इलाके के अजुहा कस्बे में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया गया। दबाव बनाने पर शादी से इनकार कर दिया गया। पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
prayagraj : Harassment - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी कोतवाली इलाके के अजुहा कस्बे में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया गया। दबाव बनाने पर शादी से इनकार कर दिया गया। पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

अजुहा कस्बे की एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पांच साल पहले उसने अपनी बेटी का रिश्ता इटैली गांव निवासी सुमित कुमार के साथ तय किया था। सगाई पर 51 हजार नकद व अन्य सामान भी दिए। इसके बाद सुमित का उसके घर आवागमन शुरू हो गया। इस दौरान उसने झांसे में लेकर बेटी से दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। शादी का दबाव बनाने पर चार साल बाद पहले 12 अप्रैल और पांच नवंबर 2022 को बरात की तारीख तय की गई।

शादी करीब आते ही सुमित व उसके भाई गुलाब, भाभी गायत्री देवी और बहनोई गुड्डू निवासी पइंसा ने अचानक एक लाख रुपये नकद, अपाचे बाइक और सोने की जंजीर आदि की मांग की। असमर्थता जाहिर करने पर सभी ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि तहरीर के बाद भी एफआईआर नहीं दर्ज करने पर पीड़िता ने महिला आयोग से गुहार लगाई। आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें