फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदा की बारगाह में अमन और खुशहाली के लिए उठे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद-उल-फितर का त्योहार जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नमाजियों ने लॉकडाउन के कारण सुबह अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा कर खुदा की बारगाह में अमन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। वहीं कोरोना महामारी से देशवासियों की हिफाजत के लिए भी दुआ की गई।
विज्ञापन

पवित्र रमजान के पूरे 30 रोजों के बाद बृहस्पतिवार को आसमान पर ईद के चांद का दीदार हुआ। शुक्रवार को ईद का त्योहार था। इस दिन मुस्लिम समाज ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करते हैं। लेकिन, यह दूसरा साल है जब कोरोना महामारी के चलते ईद की नमाज लोगों ने घर पर अदा की और मस्जिदें सूनी रहीं।
दो दिन पूर्व ही जिला प्रशासन ने उलेमाओं और संभ्रांत व्याक्तियों के साथ मीटिंग कर अपील की थी कि लोगों से कहें कि घरों में ही नमाज अदा करें। प्रशासन का कहना था कि इससे सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार होने से बचेगी और हम कोरोना से लड़ने में सक्षम रहेंगे। इसी के तहत शुक्रवार को जिले के मंझनपुर, करारी, चायल, सैयद सरावां, भरवारी, मुस्तफाबाद, सिराथू, दारानगर सहित अधिकांश मुस्लिम बस्तियों में ईद का त्योहार लोगों ने घरों में रहकर पूरी अकीदत के साथ मनाया।
विज्ञापन

सुबह होते ही नमाजियों ने अपने घरों में ईद की नमाज अदा कर अल्लाह के हुक्म को पूरा किया। इसके बाद फोन के माध्यम से रिश्तेदारों और दोस्तों को मुबारकबाद दी। मीठे पकवान बनाकर लोगों ने अपना और पड़ोसियों के मुंह मीठा कराया।
नए लिबास से लोगों ने बनाई दूरी
जनपद में इस बार मुस्लिम समाज के लोगों ने देश पर आई महामारी की मुसीबत के मद्देनजर नए लिबास से दूर रखा। देश और प्रदेश में हो रही लोगों की मौतों की वजह से लोगों में ईद की वह खुशी नहीं देखी गई जो पूर्व में होती थी।
मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस
कोविड गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सभी मस्जिदों, ईदगाहों में सुबह से ही फोर्स लगी रही। एसडीएम-सीओ अपने-अपने सर्किल में कोतवाली पुलिस के साथ भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रहे। एसपी अभिनंदन ने भी प्रमुुख कस्बों, बाजारों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
कोरोना के खात्मे के लिए ईद पर की गई दुआ, घरों में ही हुई इबादत
इस बार भी क्षेत्र में ईद की नमाज घरों पर ही अदा की गई। कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले की मस्जिदों में पांच-पांच नमाजियों के साथ नमाज अदा की गई। बाद नमाज मस्जिदों में कोरोना के खात्मे के लिए दुआ की गई। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही। ताकि, नियमों का पालन कराया जा सके। एसडीएम प्रखर उत्तम और सीओ सिराथू दलबल के साथ निरीक्षण पर रहे। सैनी, कड़ा और पंइसा में थाना प्रभारी एहतियातन भ्रमण करते दिखाई दिए।
लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए दी ईद की शुभकामनाएं
कोरोना काल के चलते इस बार ईद में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। घरों में नमाज अदा करने के बाद सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे को मुबारकबाद दी। कहीं पर सामूहिक आयोजन नहीं हुआ। इसे लेकर प्रशासन की पैनी नजर है। जिले भर में ईदगाह एवं मस्जिदों में इमामों एवं मौलानाओं ने चंद लोगों की मौजूदगी में नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें