फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किशोरी का अर्धनग्न शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Fri, 05 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरई बुजुर्ग गांव के मौनी बाबा कुटी के अलावलपुर टिकरी मोड़ पर स्थित फार्म हाउस के समीप 16 वर्षीय किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त की। मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




कड़ा के सौरई बुजुर्ग गांव में मौनी बाबा की कुटी से महज चंद कदमों की दूरी पर चरवाहों ने बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे 16 वर्षीय किशोरी का शव झाड़ियों में पड़ा देखा। देखते ही देखते यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और माैके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पास ही एक साइकिल बरामद की गई। इसके बाद अंदाजा लगाया गया कि किशोरी पास के ही किसी गांव की है। जानकारी मिलते ही एसपी राजेश कुमार, एएसपी राजेश कुमार सिंह और सीओ सत्येंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त कर ली गई। परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण माैके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने बताया कि किशोरी मजदूरी करती थी। बृहस्पतिवार की सुबह मजदूरी का पैसा लेने के लिए साइकिल गई थी। शव के गले पर निशान भी पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की गले दबाकर हत्या की गई है।


किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल लोगों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - सत्येंद्र तिवारी, सीओ सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें