फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Mon, 10 Jul 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। गंगा स्नान दीपदान के बाद श्रद्धालुओं ने मां शीतला की दरबार में जाकर मत्था टेकते हुए विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर्व पर रविवार को भोर होते ही गंगा घाट स्नानार्थियों की भीड़ से पूरी तरह पट चुके थे। गंगा नदी के कालाकांकर घाट, लेहेदरी घाट, कालेश्वर घाट, कुबरी घाट, बाजार घाट, शहजादपुर घाट, संदीपन घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं गंगा स्नान के साथ दीपदान कर पुण्य कमाया। सबसे अधिक भीड़ कड़ा के कुबरी घाट पर रही।

दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा मइया में डुबकी लगाने के बाद शक्ति एवं सिद्ध पीठ शीतला मां के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। देवी मइया के धाम में भोर सेे शुरू हुआ पूजा-पाठ का क्रम देर शाम तक चलता रहा। गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक के साथ सर्किल के सीओ, एसडीएम मोबाइल रहते हुए व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें