फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आज से अस्त हो रहे गुरु, थम जाएंगे मांगलिक कार्य

Wed, 11 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। आज से गुरु अस्त हो रहे हैं। इसी के साथ पांच माह के लिए मांगलिक कार्य थम जाएंगे। इससे बाजार प्रभावित होगा। जानकारों का कहना है कि बिक्री में 60 फीसदी तक की गिरावट आएगी।
विज्ञापन


बुधवार यानी आज से गुरु अस्त हो रहे हैं। इससे इन सभी सामानों की बिक्री में गिरावट आनी शुरू हो गई है। कपड़ा व्यापारी दिनेश केसरवानी, आनंद केसरवानी और बन्ने अंसारी ने बताया कि सहालग के बाद कपड़ों की बिक्री में 60 फीसदी तक की गिरावट आती है। इसके चलते वह सेल लगाकर पुराना स्टॉक निकालने की तैयारी कर रहे हैं।
सराफा व्यापारी अवधेश वर्मा और पंकज सोनी ने बताया कि नवंबर में दोबारा शादियां शुरू होंगी। तभी कुछ नए डिजाइन और स्टॉक लेकर आएंगे। इसी तरह बर्तन कारोबारी राजेश कसेरा ने बताया कि सहालग और दीपावली के समय ही खरीदारों की भीड़ ज्यादा होती है। इसके बाद ग्राहक कम आने से बर्तन की बिक्री भी कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें